टहलने निकले थे रिटायर्ड शिक्षक… अचानक चलीं दो गोलियां, छाती में लगी एक!

हजारीबाग में सुबह टहलने निकले रिटायर्ड शिक्षक रामदेव मेहता पर बाइक सवार ने दो राउंड फायरिंग की। छाती में गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Hazaribagh Firing Retired Teacher : हजारीबाग में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। रिटायर्ड शिक्षक रामदेव मेहता रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। लेकिन घर से महज 300 मीटर दूर पहुंचते ही उनकी जिंदगी खतरे में पड़ गई।

बताया जा रहा है कि सैलून के पास अचानक एक बाइक सवार पहुंचा और रामदेव मेहता पर लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी।

एक गोली सीधे उनकी छाती में लगी, जबकि दूसरी गोली निशाने से चूक गई। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

अब इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर रिटायर्ड शिक्षक को ही क्यों बनाया गया निशाना? बाइक सवार हमलावर कौन था? और क्या इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी?

फिलहाल पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।