3 दिन पहले लापता हो गया था युवक, डोभे में मिली डेड बॉडी, माता-पिता का इकलौता..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Dead Body: 22 मार्च को 17 साल का मनोज कुमार लापता हो गया था। 24 मार्च को उसकी डेड बॉडी एक दोहे में मिली है। मृतक हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के घसकोडीह (Ghaskodih) गांव का था।

मनोज के पिता मेधी महतो ने बरकट्ठा थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। मनोज कुमार अपने घर का इकलौता लड़का था। पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

ग्रामीणों में इस हत्या (Murder) को लेकर आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। हजारीबाग (Hazaribagh) से खोजी कुत्ता और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने मृतक के शव (Dead Body) को बरामद कर Post Mortem के लिए हजारीबाग भेज दिया। सूचना मिलने पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, बरही डीएसपी सुरजीत कुमार, थाना प्रभारी राजेश भोक्ता घटनास्थल पर पहुंचे।

Share This Article