झारखंड

रांची में होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, बाइक दस्ता मुस्तैद, SSP ने…

रांची SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची (Ranchi) में होली (Holi) पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता मुस्तैद है।

Ranchi Ruckus on Holi: रांची SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची (Ranchi) में होली (Holi) पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता मुस्तैद है।

शहर के आठ थाना क्षेत्रों में 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक दस्ता को City SP राजकुमार मेहता ने रविवार को Briefing कर रवाना किया।

SSP चंदन सिन्हा ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। यदि किसी को जबरन परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

माहौल खराब करने वालों की पहचान पहले ही कर ली गई है और धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। लगातार Drunk and Drive अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। होली पर रांची जिला बल के अलावा RAF, RAP और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस स्टेशनों में Quick Response Team की भी तैनात की गई है।

इस मौके पर CCR DSP राम सामद, Inspector Bimal Kindo सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker