पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Hearing in Supreme Court : पूर्व CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की याचिका (Petition) पर Supreme Court में सोमवार को सुनवाई होगी।

याचिका में कथित भूमि घोटाले (Land Scam) से जुड़ेे मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) द्वारा उनकी याचिका को खारिज करने को चुनौती दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ 13 मई को मामले की सुनवाई करेगी।

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत

गौरतलब है कि इसी पीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को शराब घोटालेे (Liquor Scam) के आराेेपों के मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत (Interim Bail) पर रिहा करने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सोरेन द्वारा चुनाव के मद्देनजर अपनी रिहाई की मांग को लेकर दायर एक अलग याचिका का निपटारा कर दिया।

इसमें कहा गया है कि तीन मई को गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका खारिज करने के आदेश के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता की प्रार्थना निरर्थक हो गई है।

ED द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया था।

Share This Article