बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में निम्न से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एक बार फिर झारखंड दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस वजह से 7 से 9 सितंबर तक राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Heavy rain alert in Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में निम्न से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एक बार फिर झारखंड दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस वजह से 7 से 9 सितंबर तक राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है। इधर, रांची में 11 सितंबर तक रोजाना हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को सबसे अधिक बारिश डाल्टनगंज में 65.2 एमएम दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे के अंतराल में राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मानसून गतिविधियां सामान्य रही और कुछेक जगहों में भारी बारिश भी हुई। सबसे अधिक वर्षा 84.4 मिमी गोड्डा में दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के अंतराल में रांची के हिनू में 20.9 मिमी बारिश हुई।

साइकोलिक सर्कुलेशन बनने के कारण कहां कौन इलाके रहेंगे प्रभावित

● 7 सितंबर : पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा

● 8 सितंबर : पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा

● 9 सितंबर : पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा

Share This Article