Homeझारखंडझारखंड के इन जिलों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी 

झारखंड के इन जिलों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी 

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के कई हिस्सों में सुबह से बारिश शुरू हो गई है।  कई जिलों में 11 सितंबर को भारी बारिश (Rain) की चेतावनीजारी की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार Jharkhand के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके कारण अगले 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाने की उम्मीद है।

इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में 11 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की थी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान (Temperature) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 11-14 सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Warning issued for these districts of Jharkhand regarding rain

इन जिलों में हैं भारी बारिश के अनुमान

रांची, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश (Rain) होने की संभावना है।

बारिश के साथ वज्रपात

झारखंड के कई हिस्सों में 14 सितंबर तक भारी बारिश होगी। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है।

11 सितंबर को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात होने का पूर्वानुमान लगाया गया है, जबकि 12 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, मध्य झारखंड के रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ व उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में भारी बारिश होगी।

इसके अलावा 13 और 14 को झारखंड के अन्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की सूचना जारी की गई। मौसम में यह परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण हो रहा है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...