रांची में यहां हैवान युवक ने अपनी नाबालिक ममेरी बहन को बनाया हवस का शिकार, इसके बाद…

एक युवक ने अपनी नाबालिग ममेरी बहन को हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उसके बाद उसने उसके उसे मौत के घाट भी उतार दिया। नाबालिग 8वीं क्लास की छात्रा थी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के लापुंग थाना क्षेत्र (Lapung Police Station Area) में एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सामाजिक पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देती है।

यहां एक युवक ने अपनी नाबालिग ममेरी बहन (Cousin) को हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उसके बाद उसने उसके उसे मौत के घाट भी उतार दिया। नाबालिग 8वीं क्लास की छात्रा थी।

रांची ले जाकर दुष्कर्म के बाद कर दिया मर्डर

बच्ची की मां ने लापुंग थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया है कि 5 सितंबर को उसके भाई का बेटा उसके घर खूंटी आया था।

जबर्दस्ती मेरी बेटी को अपने साथ रांची ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लापुंग थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article