यहां पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने वालों को दी सजा, तो गरीबों की मदद कर बनी मसीहा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद: कोराेना के चलते नगर में कर्फ्यू के दौरान नगर की पुलिस ने एक ओर उल्लंघन करने वालों को सजा दी तो गरीबों की मदद कर पुलिस मसीहा बनकर सामने आई।

इसको लेकर पुलिस के कई वीडियो वायरल हुए हैं।

नगर में कर्फ्यू के दौरान अहमदाबाद सिटी पुलिस ने गरीब लोगों की बहुत मदद की। पुलिस स्टेशन के कर्मचारी अपने इलाके में भटकते लोगों, भिखारियों और गरीबों को भोजन दिया।

ट्रैफिक जेसीपी मयंक सिंह चावड़ा ने बताया कि अहमदाबाद शहर में कर्फ्यू के दौरान पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने लायंस इंटरनेशनल क्लब और अक्षयपात्र को शहर के लगभग 10,000 लोगों को भोजन वितरित करने का आदेश दिया है।

आज सुबह से प्रत्येक पुलिस स्टेशन के कर्मचारी अपने इलाके में भटकते लोगों, भिखारियों और गरीबों को भोजन बांटते दिखे।

रिवरफ्रंट वेस्ट पोस्ट इलाके के राम झरोखा पुलिस ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे।

आज सुबह से अहमदाबाद पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

पुलिस ने इन लोगों को सुबह और शाम दोनों समय भोजन उपलब्ध कराया।

Share This Article