करियर

ICSE और ISC का रिजल्ट हुआ जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

ICSE Board Result 2023 : ICSE (Class 10TH) और ISC (कक्षा 12वीं) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने आज दोपहर 3 बजे ICSE, ISC Result 2023 जारी किए।

इस साल ICSE क्लास का ओवरऑल पास (Overall Pass) प्रतिशत 98.94% रहा है वहीं, ISC में 96.93% छात्र पास हुए हैं। Student Board की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in पर जाकर अपना Result Check कर सकते हैं।

ICSE और ISC का रिजल्ट हुआ जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी- ICSE and ISC results released, once again girls won

रिजल्ट चेक करने का तरीका

Step 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

Step 2: होम पेज पर, ‘ICSE या ISC कोर्स सेलेक्ट करें।

Step 3: अब लॉग इन Cradentials जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें।

Step 4: आपका ‘ICSE Class 10th Result 2023’ या ‘ISC Class 12th Result 2023’ स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Step 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

Step 6: छात्र, Result की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

ICSE और ISC का रिजल्ट हुआ जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी- ICSE and ISC results released, once again girls won

10वीं- 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

CISCE के नतीजों में आज दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ICSE में 99.21 फीसदी लड़कियां और 98.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

वहीं ISC में 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए हैं।

ICSE और ISC का रिजल्ट हुआ जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी- ICSE and ISC results released, once again girls won

अपने मार्क्स से खुश नहीं तो क्या करें?

जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होंगे, उन्हें रिचेकिंग (Rechecking) का ऑपशन दिया जाएगा। यह सुविधा आज दोपहर 3 बजे खुलेगी और 21 मई तक उपलब्ध रहेगी।

Students को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की Official Websites पर विजिट कर सकते हैं।

बताते चलें ICSE और ISC बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित किए गए थे। इस साल करीब 3 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker