अभी लोकसभा चुनाव हुए तो 10 सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी BJP की, JMM ने

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सात उप चुनाव हुए, जिसमें चार में भाजपा बुरी तरह से परास्त हुई है। यह 2004 वाली ही स्थिति है, जब शिइनिंग इंडिया, फील गुड इंडिया के नाम पर समय से पहले चुनाव कराया गया था और एनडीए बुरी तरह से परास्त हुई थी।

News Aroma

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बेबी देवी की जीत पर जनता का आभार प्रकट किया। साथ ही BJP पर जमकर निशाना भी साधा। भट्टाचार्य शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सात उप चुनाव हुए, जिसमें चार में भाजपा बुरी तरह से परास्त हुई है। यह 2004 वाली ही स्थिति है, जब शिइनिंग इंडिया, फील गुड इंडिया के नाम पर समय से पहले चुनाव कराया गया था और NDA बुरी तरह से परास्त हुई थी। इसलिए भाजपा में हिम्मत है, तो इसी साल लोकसभा का चुनाव कराए। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर हम ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग उसकी जमानत जब्त करा देंगे।

उन्होंने कहा ‘इंडिया’ गठबंधन का नारा है, जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया। इसका उप चुनाव में असर दिखा। आने वाले दिनों में यह नारा और असरदार होगा। उन्होंने कहा कि डुमरी के चुनावी अभियान में जिस तरह से बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो की टीम ने झूठ, प्रपंच और भ्रम की स्थिति पैदा की, उसे परोसा, उसे जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। चुनाव में एक साजिश रची गयी लेकिन न धन काम आया और न बल। तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री और एक उप मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री को उतारने के बाद जनता ने एक बार फिर से राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज पर मुहर लगा दी।

ईडी के समन पर नौ सितंबर को Chief Minister Hemant Soren उपस्थित होंगे या नहीं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता क्या चाहती है, जनता का क्या संदेश है, अब भी समझाने की जरूरत है क्या? जनता सब जान और समझ रही है। नौ को राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को बुलाया है। वह सीएमओ से आप लोगों को पता चल जायेगा।

 

x