
वाशिंगटन: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन ने अमेरिका में अपना पहला केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है, जिससे वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में भारत के गहन तकनीकी नवाचार की उपस्थिति का विस्तार होगा। यह केंद्र सिलिकॉन वैली के पास मेनलो पार्क में स्थित है, जिसे 24 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया गया था। इस केंद्र का उद्देश्य भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को वैश्विक पूंजी (global capital), बाजार, मेंटरशिप और भागीदारी तक पहुंच प्रदान करना है। इस केंद्र में 7.5 मिलियन डॉलर (लगभग) का निवेश किया गया है।

