Homeझारखंडधनबाद में रैयतों ने नियोजन एवं मुआवजा की मांग को लेकर किया...

धनबाद में रैयतों ने नियोजन एवं मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्का जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: जिले के भौंरा थाना अंतर्गत भौरा के ग्रामीण रैयतो व विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर बीसीसीएल के भौरा 4 एपेच में चक्का जाम कर धरना व प्रदर्शन किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ढोल नगारे और पारम्परिक हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बीसीसीएल के भौंरा आउटसोर्सिंग उत्खनन कार्य में रोजगार देने, जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा देने की मांग की।

बीसीसीएल ईजे एरिया के महाप्रबंधक के साथ ग्रामीणों की वार्ता विफल होने के बाद बुधवार को अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम दिया।

इस मौके पर झामुमो नेता आशीष सिन्हा ने बताया कि हम लोगों की मांग है कि अंचलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई उपायुक्त को प्रतिवेदन कॉपी सौंपी जाए।

उसी आधार पर यहां के विस्थापितों को नियोजन व मुआवजा दिया जाए, तभी कोई बात मानी जाएगी।

सिन्हा ने कहा कि 4ए पेच को अनिश्चितकालीन के लिए जाम कर दिया गया है।

खबर पाकर भौरा पुलिस, सुदामडीह पुलिस, जोड़ापोखर पुलिस समेत दलबल के साथ पहुंच गए।

चक्का जाम की सूचना पर ईजे एरिया के महाप्रबंधक भी आउटसोर्सिंग स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...