रांची में NCB ने तुपुदाना से 3.50 क्विंटल गांजा के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और तुपुदाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में 3.50 क्विंटल गांजा जब्त किया है।

पकड़े गए गांजा का बाजार की कीमत लगभग 70 लाख रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से लौह अयस्क लदे टेलर में भारी मात्रा में गांजा अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है।

इस सूचना पर एनसीबी की दो टीमें सिमडेगा से झारखंड उड़ीसा सीमा पर लगातार निगरानी कर रही थी लेकिन गांजा तस्कर काफी शातिर थे।

स्कॉर्पियो से एस्कॉर्ट करके नाटकीय अंदाज में अवैध गांजा लदे ट्रेलर को लाइन होटलों में रुक रुक कर एनसीबी को चकमा देते हुए कोलेबिरा तक पहुंचे।

एनसीबी की टीम कोलेबिरा गाड़ी को पीछा करते हुए टेलर तक पहुंचे तब तक स्कॉट कर रहे स्कॉर्पियो में गांजा तस्कर वहां से निकल चुके थे।

एनसीबी की दूसरी टीम तुपुदाना पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची- खूंटी सीमा पर सघन वाहन जांच कर रही थी।

इस बीच मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो को रोका गया तो उसमें से उतर कर गांजा तस्कर इधर-उधर भागने लगे।

एनसीबी टीम और तुपुदाना प्रभारी कन्हैया सिंह, देवेंद्र सिंह ,अजय कुमार और अमित पासवान खदेड़ कर सभी को पकड़कर थाना ले आए।

एनसीबी की टीम भी थाना पहुंची और उन लोगों से सख्ती से पूछताछ किया पूछताछ में गांजा तस्करों ने बताया कि वे लोग उड़ीसा से एक लौह अयस्क के ट्रेलर में बोरियों में भरकर गांजा लेकर बिहार जा रहे थे। टेलर को एस्कॉर्ट करके वे लोग सुरक्षित ले जा रहे थे।

पूछताछ के बाद सभी को तुपुदाना थाना में रखा गया और टेलर के ड्राइवर नरेंद्र से गांजा तस्करों से बातचीत होते रहे उसको लाइन अप करके गांजा तस्कर तुपुदाना थाना के समीप तक ले आए जहां पुलिस और एनसीबी की टीम टेलर को अपने कब्जे में ले लिया।

जब टेलर के ऊपर लगे तिरपाल को हटाकर देखा तो बोरियों में भरे लगभग 3.50 क्विंटल गांजा भरा था। एनसीबी की टीम स्कॉर्पियो और टेलर को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों में नरेंद्र गुड्डू रोहित नीतीश और ध्रुव शामिल है।

Share This Article