रांची में युवक छत पर चढ़कर देता रहा कूदने की धमकी, घंटों चला ड्रामा, फिर उसने लगा दी छलांग : देखें विडियो

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची : रांची में सेवा सदन के पास ब्राह्मण धर्मशाला के नजदीक आरसी शर्मा पथ पर दो तल्ला मकान पर चढ़कर एक युवक घंटो कूदने की धमकी देता रहा।

रांची में बुधवार की सुबह-सुबह युवक की इस हरकत से आस पास के लोग ही नहीं पुलिस भी परेशान रही।

करीब डेढ़ घंटे के बाद वह नीचे कूद गया।

हालांकि नीचे मोहल्ले वासियों और पुलिस ने कंबल लगाया हुआ था जिसके वजह से वो उसी कंबल में कूदने की वजह से वह बाल-बाल बच गया।

बता दें कि युवक सुबह के समय छत पर चढ़ गया था, इसके बाद कूदने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी कोतवाली थाने की पुलिस को दी गई।

कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतरने को कहा। लेकिन वह कहता रहा कि मैं कूद जाऊंगा।

पुलिस को मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मंगानी पड़ी।

हालांकि पुलिस उसे नहीं उतरवा पाई, अंतिम में वह नीचे कूद ही गया। पुलिस आशंका जता रही है की नशे में धुत होकर युवक ऐसी हरकत कर रहा था।

कुछ लोगों ने उसके विक्षिप्त होने की जानकारी भी दी है। युवक पहले भी कई बार नौटंकी कर चुका है।

वह कभी हाथ की नस काट लेता। कभी आत्महत्या की धमकी देता रहता।

गर्मी के दिनों में एसी की ठंडक के लिए एटीएमों में ही सो जाता है।

बताया जा रहा है कि मुहल्ले के लोग और परिजन अक्सर उसकी इस हरकत की वजह से परेशान रहते थे।

फिलहाल युवक को पुलिस ने अपने हिरासत में रखा गया है विक्षिप्त होने पर उसे रिनपास भेजा जाएगा।

Share This Article