BJP SC मोर्चा की बैठक में सरकार के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP Scheduled Caste Front) की आगामी कार्य योजना को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी एक वर्ष की कार्य योजना (Work plan) पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही राज्य में अनुसूचित जाति समाज (Scheduled Caste Society) के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ समाज को जागरूक कर उसके खिलाफ आन्दोलन करने पर चर्चा हुई।

BJP SC Morcha Meeting

बैठक में बस्ती संपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार असंवैधानिक रूप से राज्य के दलितों के खिलाफ कार्य कर रही है।

BJP SC Morcha Meeting

दलितों को उनके हक और अधिकार से वंचित कर रही है। बैठक में बस्ती संपर्क अभियान (Basti Sampark Abhiyan) की समीक्षा भी की गई।

BJP SC Morcha Meeting

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share This Article