‘INDIA’ गठबंधन मजबूत हुआ है, इसलिए CBI का समन आया, अखिलेश यादव ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

INDIA Alliance: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने CBI के समन पर जवाब देते हुए कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत हुआ इसल‍िए समन आया। उन्‍होंने द‍िल्‍ली जाने में असमर्थता जताई है।

लखनऊ में गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा क‍ि CBI की तरफ से जो कागज़ आया था, उसका जवाब मैं दे चुका हूं। प्रवर्तन एजेंसियां भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। 2019 से लेकर अब तक यह जवाब क्यों नहीं मांगा गया है। चुनाव के समय ही क्यों। भाजपा हमारे गठबंधन से घबरा गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझसे बेहतर आप जानते हो, यह पहली बार नहीं है, जब CBI बुला रही है। BJP राजनीति कर रही है, हम पीडीए की बात कर रहे हैं तो इन सब चीजों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती का बड़ा-बड़ा दावा किया गया था। पेपर लीक हो गया। सरकार ने जान-बूझकर पेपर लीक कराया है क्योंकि उनकी नीयत नहीं है, नौकरी देने की।

उन्होंने सपा के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे के रामलला के दर्शन करने के प्रश्न पर कहा कि हमने किसी को नहीं रोका था। ये लोग झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। सरकार को मनोज पांडेय को Deputy CM बना देना चाहिए। भाजपा तो एक्सचेंज की थीम पर चलती है, दिनेश शर्मा हटे तो कोई और आया, अब इनकी बारी है।

Share This Article