Homeझारखंडझारखंड की सभी 14 लोस सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की हो रही...

झारखंड की सभी 14 लोस सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की हो रही जीत, जेपी पटेल ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में इंडिया गठबंधन की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जयप्रकाश भाई पटेल (Jaiprakash Bhai Patel) रविवार को चौपारण पहुंचे।

सबैया मोड़ के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। झापा मोड़, महराजगंज चौक होते हुए काफिला विधायक आवास पहुंचा।

इस दौरान विधायक आवास पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी पटेल ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

देश एक व्यक्ति के हाथो में सिमट गया है। पूरे देश मे इंडिया गठबंधन को लाना है व मोदी को हटाना है। हम सबों के बिखरने के कारण BJP ने हजारीबाग पर राज किया। बीजेपी को बहुत देखे है, इस बार जेपी को वोट दीजिए।

विधायक अकेला यादव ने कहा कि बरही से जेपी नहीं, बल्कि अकेला यादव चुनाव लड़ रहा है। बरही विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से JP को विजयी बनाना है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने को कहा।

इस दौरान JMM नेता बिनोद विश्वकर्मा, बिरेन्द्र राणा, RJD नेत्री पूनम यादव, जीप सदस्य रवि अकेला यादव, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मंटू यादव, रेवाली पासवान, सोनू दास, बिनोद यादव, यदुनंदन यादव, मनोज सिंह, बिनोद सिंह युवा नेता संतोष रजक, नागेंद्र कुशवाहा, मो मुख्तार, अनिल सिन्हा, मुकेश सिन्हा, भीम राणा, शोभा देवी, एहसान, नदीम सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...