बाकू: भारत फीफा अंडर-15 विश्व कप एवं महोत्सव में 81 से 88वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में बृहस्पतिवार को यहां अफगानिस्तान से 1-2 हार गया।

भारतीय टीम अब 85 से 88वें स्थान के लिए होने वाले सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान का सामना करेगी। कजाकिस्तान को हंगरी से हार का सामना करना पड़ा था।
अफगानिस्तान ने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से मोहम्मद मुस्तफा (15वें मिनट) ने पहला गोल किया, जिसके बाद शाहजादा सुल्तानी (27वें मिनट) ने उसकी बढ़त को दोगुना कर दिया।
भारत की तरफ से निबास मीतेई वाहेनगबाम (36वें मिनट) ने गोल दागा लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।


