न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली को पहले टेस्ट के लिए आराम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। वह दूसरे टेस्ट का हिस्सा होंगे।  कोहली की अनुपस्थिति में अंजिक्या रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है।

टीम में विकेटकीपर केएस भरत नए चेहरे हैं। इनके अलावा जयंत यादव को भी मौका मिला है।

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में और दूसरा टेस्ट तीन दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-

अजिंक्या रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल,चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Share This Article