Latest Newsभारतइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस पर बनेंगे मुख्य अतिथि, पाकिस्तान...

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस पर बनेंगे मुख्य अतिथि, पाकिस्तान नहीं जाएंगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Republic Day Celebration: हर साल भारत दुनिया भर के नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) में आमंत्रित करता है। इस साल समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

शनिवार को इस मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सुबियांटो अपनी भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान नहीं जाएंगे। पहले उनके पाकिस्तान जाने की योजना थी। भारत ने जब इस मुद्दे को उठाया तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपनी पाकिस्तान यात्रा को टाल दिया।

भारत ने अभी तक इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है। PM मोदी सुबियांटो के साथ अपनी यात्रा के दौरान व्यापक बातचीत करेंगे।

पिछले वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (Emmanuel Macron) मुख्य अतिथि थे। वहीं 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी शामिल हुए थे। वहीं, COVID-19 महामारी के कारण 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस पर कोई मुख्य अतिथि नहीं था। 2020 में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि थे।

कई प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नेता हो चुके हैं उपस्थित 

गणतंत्र दिवस समारोह में अब तक कई प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नेता उपस्थित हो चुके हैं। उनमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा (2019), संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (2017) और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकोइस ओलांद (2016) शामिल हैं।

इसके अलावा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री John Major  (1993), दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1995), और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यंग-बाक (2010) जैसे नेता भी गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) का हिस्सा बन चुके हैं। अन्य नेताओं में नेपाल के राजा बीरेन्द्र बीर विक्रम शाह देव (1999), ईरान के राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी (2003), और मालदीव के राष्ट्रपति माउमून अब्दुल गयूम (1991) शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...