Latest NewsUncategorizedइंदौर में युवकों ने लगाए ‘सर तन से जुदा’ के नारे, पुलिस...

इंदौर में युवकों ने लगाए ‘सर तन से जुदा’ के नारे, पुलिस कमिश्नर को नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) में मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) के लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कुछ युवकों ने ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगाए, जिसमें नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। इसको लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण (National Protection of Child Rights) आयोग ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर 7 दिनों में जवाब मांगा है।

बता दें कि इसका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में भी जमकर वायरल हुआ था।

आयोग ने बताया कि उन्होंने उन मीडिया रिपोटरें (Media Reports) का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया की इंदौर के बड़वाली चौकी इलाके में कुछ उत्पाती युवकों ने छोटे बच्चों को आगे किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके साथ ही सर तन से जुदा के नारे लगाए गए। घटना की वीडियों वायरल होने की बात भी खबर में कही गई है।

रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर आयोग को देने की बात भी कही गई है

आयोग ने कहा कि उत्पातियों द्वारा विरोध प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों (Minor Children) का इस्तेमाल करना किशोर न्याय अधिनियम का उलंघन है।

आयोग ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर कहा है कि घटना की वीडियो तथा अन्य माध्यमों से जानकारी एकत्रिक कर विरोध प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर आयोग को रिपोर्ट दी जाए।

आयोग ने ये भी कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल नाबालिग बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें और बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) के आदेश की प्रति आयोग को प्रेषित करें।

वहीं विरोध प्रदर्शन में शामिल नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग के लिए भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने कहा गया है। इन सबकी रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर आयोग को देने की बात भी कही गई है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...