इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रोम: इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराकर इटालियन लीग सेरी-ए में फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में इंटर मिलान के लिए मिडफील्डर निकोलो बरेला ने 31वें मिनट में जबकि इवान पेरेसिक ने 52वें मिनट में गोल दागे।

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने भी गोल दाग दिया था, लेकिन इसे आफसाइड करार दे दिया गया।

इस जीत के बाद इंटर मिलान अब 21 मैचों में 47 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इंटर मिलान की टीम अब फियोरेंटिना के खिलाफ पिछले 10 सभी प्रतियोगिताओं से अजेय रही है।

इंटर मिलान के प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान अगर रविवार को क्रोटोन के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो फिर एसी मिलान टॉप पर पहुंच जाएगी।

Share This Article