खाना-ए-काबा के केयरटेकर शेख सालेह अल-शैबी का निधन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khana-e-Kaaba’s caretaker Sheikh Saleh Al-Shaibi passes away : खाना-ए-काबा (Khana-e-Kaaba) के सादिन यानी मुख्य चाबीधारक और देखभालकर्ता डॉक्टर सालेह अल-शैबी का 79 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया।

उनका इंतकाल मक्का में हुआ। डॉ सालेह अल-शैबी विश्वविद्यालय के Professor के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्होंने धर्म और इतिहास पर अनेक पुस्तकें लिखीं जो प्रकाशित भी हुईं। डॉ. सालेह बिन ज़ैनुल आबिदीन अल-शैबी काबा के 109वें सादिन यानी देखभालकर्ता थे।

जानकारी अनुसार डॉ सालेह ज़ैनुल आबिदीन अल शैबी का इंतकाल मक्का में शनिवार को हो गया। वो 79 वर्ष के थे। डाक्टर सालेह अल-शैबी खाना-ए-काबा के सादिन (मुख्य चाबीधारक) थे। वो खाना-ए-काबा के अंदर Maintenance के कामों की जिम्मेदारी भी संभालते थे।

डॉक्टर सालेह अल-शैबी साल 2013 से खाना-ए-काबा के 109वें सादिन के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। डॉक्टर सालेह का जन्म सन 1945 में मक्का में हुआ था। उन्हें इस्लामिक शोधकार्य के लिए PHD उपाधि प्रदान की गई थी।

डॉ सालेह मक्का की उम्मुल क़ुरा University में बतौर प्रोफेसर अपनी खिदमात दीं और वहीं से वो सेवानिवृत्त भी हुए। इस्लामिक इतिहास और अकीदे पर डॉ सालेह ने करीब एक दर्जन पुस्तकों का लेखन किया।

डॉ सालेह अल-शैबी जैसी दुनियां की एक महान हस्ति का शनिवार को मक्का में देहांत हो गया। उनकी आखिरी रसूमात दूसरे दिन रविवार को अदा की गईं।

Share This Article