
झारखंड: क्या अब झारखंड में बसने वाले हैं ईशान किशन, क्या अब रांची होगा ईशान किशन का नया आशियाना, क्या अब धोनी के पड़ोसी बनने वाले हैं ईशान किशन।
दलादली चौक के निकट होगा आशियाना
जी हां रांची में चर्चा काफी तेज है क्योंकि क्रिकेटर ईशान किशन का नया आशियाना धोनी के रांची स्थित दलादली चौक के निकट फार्म हाउस के करीब 11 मंजिला बिल्डिंग में होगा।
ईशान किशन के बहुमंजिला भवन निर्माण के नक्शे के मंजूरी दे दी गई है।
बता दें रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) की ओर से ईशान किशन के बहुमंजिला भवन निर्माण के नक्शे के मंजूरी दे दी गई है। आरआरडीए ने नगड़ी अंचल के मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाने के नक्शा को मंजूरी दी गई है। आरआरडीए की ओर से रिंग रोड़ के किनारे स्थित इस जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला बिल्डिंग प्लान को मंजूरी दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिल्डिंग के दो तल्ले में व्यावसायिक गतिविधियां चलेंगी। इसमें ग्राउंड और दो तल्लों में कार्यालय और शो-रूम बनाए जाएंगे। जबकि आठ तल्ला आवासीय फ्लैट होगा। इस जमीन पर सिर्फ एक ब्लॉक ही बनेगा। लेकिन इस सोसाइटी में काफी लग्जरी सुविधाएं दी गई है।

