खूंटी में इस्काॅन ने भागवत गीता रामायण का किया वितरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: हरे कृष्ण प्रचार केंद्र खूंटी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन के भक्तों के द्वारा शनिवार को नगर संकीर्तन यात्रा कर्रा में निकाली गई।

संकीर्तन यात्रा में मोक्षदा एकादशी श्रीमद्भगवद्गीता प्राकट्य दिवस पर गुजरात इस्कॉन के ब्रह्मचारी भक्त पवन दास जी, केंद्र संचालक शुकामृत दास जी और सभी क्षेत्र वासियों को हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के महामंत्र में खूब झुमाया और दुकान और घरों में जाकरर भागवत गीता का महत्व बताते हुए भगवत गीता रामायण का वितरण किया।

गुजरात से आए युवा ब्रह्मचारी ने कहा मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन के माध्यम से हम सभी जीव आत्माओं के लिए मूल जीवन रूपी ग्रंथ भगवद्गीता प्रदान की है, जिसे आज इस्कॉन के माध्यम से अति सुलभता के साथ खूंटी जैसे दुर्लभ क्षेत्र में वितरण किया जा रहा है।

इसे हम सभी को आत्म कल्याणए भगवान सेवा, ईश्वर प्रेम प्राप्ति के लिए ग्रहण करना चाहिए।

Share This Article