सरयू राय के आरोपों की जांच जरूरी, बात पैसा लेने या नहीं लेने की नहीं है, नीयत की है: सीपी सिंह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच कोरोना काल में कोविड प्रोत्साहन राशि मामले में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इधर राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा से रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बात पैसा लेने या नहीं लेने की नहीं है, बल्कि नीयत की है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि इस संदर्भ में संचिका का नीचे से बनना जहां कई सवाल खड़ा करता है।

वहीं दूसरी ओर जब विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता तक वह गई उनकी नीयत ठीक होती तो वह उसे रिजेक्ट कर देते पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सीपी सिंह ने कहा कि सरयू राय की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच जरूरी है।

क्या स्वास्थ्य विभाग पूरी ईमानदारी से सरयू राय के आरोपों की जांच करा सकता है। इस सवाल के जवाब में सीपी सिंह ने कहा कि जब वह मंत्री थे, तब जब कभी ऐसा वक्त आता था कि अपने विभाग की जांच करनी पड़े तो वह थर्ड पार्टी जांच की अनुशंसा करते थे।

यहां भी ऐसा किया जा सकता है या फिर मुख्यमंत्री एसीबी जांच का भी आदेश दे सकते हैं।

Share This Article