फाइनल में जगह बनना हमारे लिए काफी भावुक क्षण: फ्लेमिंग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टेफन फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल 2021 के फाइनल में जगह बनना उनके लिए काफी भावुक क्षण है।

उन्होंने कहा हम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आखों में वह प्रतिबद्दता देख सकते थे जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को जीत के लिए 11 गेंदो में 24 रन की जरुरत थी और वह बल्लेबाजी करने मैदान पर गए थे।

धोनी ने छह गेंदो पर नाबाद 18 रन बनाकर तीन बार की आईपीएल विजेता को नौवीं बार फाइनल में पहुंचाया।

फ्लेमिंग ने कहा, यह हमारे लिए काफी भावुक क्षण था, धोनी जब भी बल्लेबाजी करने जाते हैं हम उनके लिए दुआ करते है कि वह अच्छा करें।

एक बार फिर से टीम को उन्होंने मुश्किल घड़ी से निकाला और हमें एक शानदार जीत दिलाई।

ड्रेसिंग रुम में भी भावुक माहौल था और कप्तान के पास एक अवसर था कि वह टीम को फाइनल में ले जाए और उन्होंने कर दिखाया।

फ्लेमिंग ने रॉबिन उथ्थपा की भी सराहना की जिन्होंने 173 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदो में 63 रन बनाए।

फ्लेमिंग ने कहा, हमें गर्व है कि हमारे लिए कोई न कोई खिलाड़ी मैच जीताने वाला प्रदर्शन करता रहता है और अब उथ्थपा ने वह किया है। उन्हें काफी समय से टीम में मौका नहीं मिल रहा था।

वह काफी मेहनत कर रहे थे और अपने मौके का इंतजार कर रहे थे। मैच के दौरान उन्होंने पहले गेंद से ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और गायकवाड़ के साथ अहम साझेदारी कर टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम योगदान निभाया।

Share This Article