कठुआ में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से हो रही तलाशी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drones and helicopters are being used to trace terrorists in Kathua: जम्मू-कश्मीर के DGP RR स्वैन ने मंगलवार को कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर घातक हमला कर पांच सैनिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि ADGP (कानून और व्यवस्था) विजय कुमार और ADGP जम्मू क्षेत्र आनंद जैन के साथ स्वैन ने पुलिस और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सेना के गश्ती दल पर सोमवार को कठुआ जिले के मुख्यालय से लगभग 150 KM दूर लोहाई मल्हार में बदनोटा गांव के पास ऊबड़-खाबड़ माचेडी-किंडली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर इस तरह की यह पहली आतंकी घटना थी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ही आतंकवादियों की तलाश शुरू हो गई थी और भारी बारिश के कारण देर शाम को इसे स्थगित कर दिया गया था।

मंगलवार सुबह सेना, पुलिस और CRPF के संयुक्त तलाशी दलों ने इसे फिर से शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सेना के शीर्ष पैरा-कमांडो और Sniffer dogs तलाशी अभियान में शामिल हुए जबकि निगरानी के लिए ड्रोन और Helicopter को भी लगाया गया है।

Share This Article