जमशेदपुर में ऑटो चालक ने दिखायी ईमानदारी, यात्री का छूटा फोन लौटाया

जमशेदपुर के ऑटो चालक सरफराज खान ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। ऑटो में छूटा लक्ष्मी टुडू का मोबाइल सुरक्षित रखकर उन्हें लौटाया, जिससे यात्री ने राहत महसूस की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखायी है। एक ऑटो चालक का ऑटो में छूटे यात्री के मोबाइल फोन को सुरक्षित रखकर वापस लौटाने का मामला चर्चा में है। इस पहल ने ऑटो चालकों की ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी को उजागर किया है। जानकारी के अनुसार, एमजीएम अस्पताल से आ रही लक्ष्मी टुडू का मोबाइल फोन सरफराज खान के ऑटो (नंबर JH05BR5719) में छूट गया था। लक्ष्मी टुडू बनता नाग, आदित्यपुर की रहने वाली हैं। मोबाइल की बैटरी डाउन होने के कारण शुरुआत में संपर्क नहीं हो सका।

सरफराज खान ने मोबाइल को सुरक्षित रखने के बाद पहले उसे चार्ज किया और फोन आने का इंतजार किया। जैसे ही मोबाइल पर कॉल आया, उन्होंने यात्री को बताया कि उनका फोन उनके पास सुरक्षित है और वे साकची ऑटो स्टैंड आकर उसे ले सकती हैं। इसके बाद लक्ष्मी टुडू साकची ऑटो स्टैंड पहुंचीं, जहां सरफराज खान ने उनका मोबाइल फोन उन्हें वापस कर दिया। ऑटो चालक की इस ईमानदार पहल से एक यात्री को राहत मिली। यह घटना बताती है कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़े लोगों की छोटी-छोटी अच्छी पहल समाज में भरोसा और सकारात्मक संदेश कायम कर सकती हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।