जमशेदपुर में यहां ऑफिस से छह लाख के सामान की चोरी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आर रोड स्थित बेब्को मोटर्स के कार्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोला और करीब छह लाख के सामान की चोरी कर ली।

इस दौरान कार्यालय में तोड़-फोड़ भी की गई। घटना की जानकारी कर्मचारियों को शनिवार की सुबह तब मिली जब वे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सारे सामान बिखरे पाए।

कंप्यूटर के मॉनिटर जैसे कुछ सामान कार्यालय के दरवाजे के बाहर क्षतिग्रस्त पड़े थे।

कार्यालय की महिला कर्मचारी लक्खी कुमारी के मुताबिक चोरी गये सामान में डीवीआर का एक मॉनिटर, एक कंप्यूटर सेट, एक लैपटॉप एवं बेब्को मोटर्स के निदेशक कृष्णा भालोटिया के कार्यालय में रखे सोना-चांदी के भगवान की मूर्ति के अलावा ड्रायर में रखे जरूरी कागजात शामिल हैं।

इसके अलावा चोरों ने कार्यालय में लगे पांच सीसीटीवी, प्रिंटर और डीवीआर तोड़ दिए। इतना ही नहीं कार्यालय के वायरिंग तार भी उखाड़ ले गए।

घटना की सूचना कर्मचारियों ने तत्काल बिष्टुपुर पुलिस को दी। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में कार्यालय के संचालक के साथ मकान मालिक का विवाद भी सामने आया है। पहले भी कार्यालय में चोरी हो चुकी है। वैसे पुलिस चोरी की इस घटना से जुड़ी हर बिंदु पर गहन जांच में जुट गई है।

Share This Article