जमशेदपुर के साकची में भीषण सड़क हादसा, व्यक्ति का एक पैर शरीर से अलग

जमशेदपुर के साकची बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति का पैर शरीर से अलग। घायल को एमजीएम से टीएमएच रेफर किया गया, चालक की पिटाई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : साकची स्थित बंगाल क्लब के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग वहां जुट गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरी ओर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया। आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। हादसे के कारणों और घायल व्यक्ति की पहचान के संबंध में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।