जमशेदपुर में रॉड से मारकर पत्नी की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक वयक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पति ने अपनी बच्ची के सामने ही पत्नी के पेट में रॉड से वार कर उसे मार डाला।

घटना एनएच-33 स्थित कल्याण बिहार के पास एक निर्माणाधीन भवन की है। मृतका की शिनाख्त पूनम गोराई (32) के रूप में की गयी है।

बताया जा रहा है कि घाटशिला निवासी पूनम का पति अशोक गोराई निर्माणाधीन मकान में कई महीनों से राजमिस्त्री का काम करता था।

पूनम भी वहीं पर रेजा का काम करती थी। जानकारी के अनुसार घटना के समय पति-पत्नी खाना खा रहे थे, जबकि उनकी बच्ची भी साथ में बैठी थी।

उसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। गुस्से में अशोक ने पत्नी के पेट में रॉड से चोट पहुंचाकर उसे मार डाला।

सूचना मिलने पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी घटना स्थल पर पहुंचे।एसपी ने बताया कि आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article