ट्रेन में सफर के दौरान खुला शराब तस्करी का राज, जामताड़ा स्टेशन पर पकड़ा गया बिहार का युवक

जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में शराब तस्करी का खुलासा, आरपीएफ ने बिहार के युवक को 12 बोतल व्हिस्की के साथ पकड़ा, उत्पाद विभाग को सौंपा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara News: ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी करने वालों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शिकंजा कसा है। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान आरपीएफ की टीम ने एक युवक को शराब की 12 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 11,004 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ की एस्कॉर्ट टीम ट्रेन संख्या 13021 में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की 12 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल में 750 एमएल शराब थी।

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से शराब खरीदकर बिहार के समस्तीपुर ले जा रहा था। वहां शराब को अधिक कीमत पर बेचने की उसकी योजना थी।

आरपीएफ ने आरोपी को शराब समेत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जामताड़ा उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।