… और जामताड़ा में इस CO के साथ मारपीट करने लगा युवक, बाइक हटाने को…

आरोपी की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा पंचायत के सालकुंडा निवासी मंटू सिंह (25) के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara CO Amit Kisku: कुंडहित CO अमित किस्कू (CO Amit Kisku) के साथ बिंदापाथर थाना के टार्रा-मोहनपुर में एक युवक ने मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा पंचायत के सालकुंडा निवासी मंटू सिंह (25) के रूप में हुई है।

अस्पताल में इलाज जारी

CO अमित किस्कू मिहिजाम से कुंडहित की ओर जा रहे थे। इस बीच बिंदापाथर थाना क्षेत्र के टार्रा-मोहनपुर में सड़क पर बाइक खड़ी थी। बाइक हटाने को कहने पर बाइक सवार और CO के बीच बहस हो गई।

और युवक ने मारपीट शुरू कर दिया। घटना के बाद CO का इलाज CHC, नाला में हुआ। जहां उन्हें X-Ray कराने की सलाह दी गई। Doctor ने उनके दाहिने कंधे में चोट होने की बात कही। CO ने अभी तक लिखित आवेदन (Written Application) नहीं दिया है।

Share This Article