जैप 1 के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, रांची एसएसपी राकेश रंजन ने किया सम्मानित

जैप 1 के खिलाड़ियों ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, रांची एसएसपी राकेश रंजन ने गोल्ड मेडलिस्ट गंगा श्रेष्ठ और विजेता बास्केटबॉल टीम को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जैप 1 के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर विभाग का नाम रौशन किया है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कमांडेंट सह रांची एसएसपी राकेश रंजन ने एक सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट गंगा श्रेष्ठ और विजेता बास्केटबॉल टीम को मेडल, प्रशस्ति पत्र और शुभकामनाएं दी गई। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि जैप 1 के जवान खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

एसएसपी ने गोल्ड मेडलिस्ट गंगा श्रेष्ठ की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन से ही इस तरह की सफलता हासिल होती है। वहीं, बास्केटबॉल टीम के सामूहिक प्रदर्शन को भी बधाई दी और अन्य लोगों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। यह सम्मान समारोह जैप 1 की खेल प्रतिभा और समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।