JEE Main 2026, सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 21 से 24 जनवरी तक

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई (मेन) 2026 सेशन-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिनकी पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को होने वाली है। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जेईई (मेन) की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज जरूर साथ रखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड National Testing Agency की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना जरूरी है।

आगे की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड भी जल्द

एनटीए ने यह भी बताया है कि 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। इसमें शामिल हैं।

पेपर-1 (B.E./B.Tech)

पेपर-2A (B.Arch)

पेपर-2B (B.Planning )

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा से पहले सिलेबस और मॉक टेस्ट की अच्छी तरह से तैयारी करें। परीक्षा के दिन शांत रहें और आत्मविश्वास के साथ पेपर दें। यह परीक्षा आपके करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।