Homeझारखंडझारखंड-बिहार में नक्सली बंदी, बसों का परिचालन हुआ कम

झारखंड-बिहार में नक्सली बंदी, बसों का परिचालन हुआ कम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Naxalites banned in Jharkhand-Bihar : एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी नक्सलियों ने गुरूवार को झारखंड-बिहार बंद (Jharkhand-Bihar closed) का ऐलान किया। इसे लेकर पलामू प्रमंडल में अलर्ट है।

भाकपा माओवादियों (CPI Maoists) के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने इसकी घोषणा की है।

नक्सलियों की बंदी को देखते हुए Police Alert पर रही। विशेषकर छतीसगढ की सीमा से लगने वाले इलाके में नजर रखी जा रही है। सरकारी संपति की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लंबे समय के बाद माओवादियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है। बंदी का असर बस परिचालन पर देखा जा रहा है। नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर चलने वाली बसें मेदिनीनगर बस पड़ाव से नहीं खुली। इनमें गया, राउरकेला, महुआडांड़, नौडीहा बाजार, पांकी, मनातू, तरहसी, भंडरिया, रमकंडा का इलाका प्रभावित रहा।

इन इलाकों में बसों का परिचालन नहीं कराया गया। एक अनुमान के अनुसार दो दर्जन बसों का परिचालन नहीं हो पाया। इन इलाकों में यात्रा करने के लिए बस पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग Medininagar Bus पड़ाव पर पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। हालांकि डालटनगंज-रांची एवं डालटनगंज-औरंगादबाद मुख्य पथ पर बसें अन्य दिनों की तरह चलती रहीं।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...