Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : दुमका के नक्सल प्रभावित चार प्रखंडों में 67.75...

पंचायत चुनाव 2022 : दुमका के नक्सल प्रभावित चार प्रखंडों में 67.75 फीसदी मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के प्रथम चरण में जिले के सभी चार प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 67.75 रहा। आज सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान करने पहुंचने लगे।

इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय परिसर में प्रेसवार्ता कर शांतिपूर्ण चुनाव की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय 3 बजे तक चार प्रखंड रामगढ़ में 66.23 फीसदी, गोपीकांदर में 63.47 फीसदी, काठीकुंड में 67.30 फीसदी और शिकारीपाड़ा में सबसे अधिक 71.33 फीसदी मतदान हुआ। कुल मतदान का प्रतिशत 67.75 फीसदी रहा।

मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी

उन्होंने बताया कि शिकारीपाड़ा, गोपीकांदर एवं काठीकुंड के लिए रिसीविंग सेंटर पॉलिटेक्निक कॉलेज को बनाया गया है। रामगढ़ प्रखंड के लिए रिसीविंग सेंटर इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाया गया है।

देर रात तक मत पेटिका प्राप्त करने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्रेक्षक के उपस्थिति में 15 मई को स्क्रूटनी का कार्य होगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी।

17 मई को प्रथम चरण में हुए चार प्रखंडों के मतदान का मतगणना भी निर्धारित है। मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएंगी।

spot_img

Latest articles

BREAKING: रांची के कोकर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची FSL की टीम, खंगाल रही CCTV फुटेज

रांची: राजधानी रांची से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार की...

राजधानी रांची के कांके स्थित अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित ऋद्धिमान अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच...

मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास के लिए “मेड इन बिहार” मेगा हर्बल प्रोजेक्ट स्थापित करने का रखा प्रस्ताव

लाेकप्रिय लाेकगायिका और बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर...

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

खबरें और भी हैं...