नेशनल हेल्थ मिशन के अभियान निदेशक ने जारी किया आदेश

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अभियान निदेशक रवि शंकर शुक्ला ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पीएम केयर फंड्स के अंतर्गत देश के सभी सीएचसीएच, पीएचसीएस, एसएचसीएस एवं एचडब्लूसीएस के लिए एक लाख ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध कराने की सूचना प्राप्त है।

उक्त ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की सुरक्षित उपयोग एवं समुचित प्रबंधन के लिए हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स का प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता वर्धन किया जाना है।

उक्त प्रशिक्षण के लिए निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

नोडल पदाधिकारियों में डॉ रंजीत कुमार मंडल, डॉ दीपावली, डॉ एलआर पाठक और डॉ राकेश दयाल शामिल है।

आदेश में कहा गया है कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Share This Article