झारखंड : पटना-रांची रोड पर बस-ट्रक की टक्कर, 18 लोग हुए घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा बाजार में पटना-रांची रोड पर आज सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को बस से बाहर निकालकर को सदर अस्पताल कोडरमा भर्ती कराया।

इनमें एक की स्थिति गंभीर है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हेमकुंट की बस पटना से हजारीबाग जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों में बस सवार सुमा देवी उम्र 65 वर्ष, पति द्वारिका पांडेय, सतगांवा, लीलावती देवी उम्र 45 वर्ष, भुनेश्वर विश्वकर्मा, दसारा, चंदू प्रसाद उम्र 35 वर्ष, बिहार, मणिलाल उम्र 35 वर्ष, नवादा, अनिल कुमार उम्र 19 वर्ष, हजारीबाग, सूरज कुमार उम्र 32 वर्ष, पसरा, शेरू कुमार उम्र 22 वर्ष, पसरा, गणेश प्रसाद उम्र 41 वर्ष, पटना, कृष्णा साव उम्र 56 वर्ष, झरनाकुंड, अंकित कुमार उम्र 24 वर्ष, रोहतास आमोद सिंह उम्र 63 वर्ष, पटना, आशीष कुमार उम्र 20 वर्ष, बेतिया, जय विकास उम्र 30 वर्ष, हजारीबाग, दीपक मुर्मू उम्र 30 वर्ष, रोहन सिंह 24 वर्ष, पटना, इजराइल अंसारी उम्र 27 वर्ष, केसवारी, इरशाद अंसारी उम्र 36 वर्ष, नालंदा, चालक नीरज सिंह उम्र 45 वर्ष, उमेश प्रसाद यादव उम्र 62 वर्ष शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल चंद्रकांता प्रसाद नवादा निवासी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

Share This Article