ACB ने इस पूर्व BDO के खिलाफ दर्ज की PE, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने…

सरकार के निर्देश पर उनकी संपत्ति के बारे में गहराई से जांच प्रारंभ कर दी है। साक्ष्य मिलने के बाद ACB सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। जानकारी एकत्र कर ACB उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए भी बुला सकती है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand ACB : रांची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सिल्ली के पूर्व ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) जागेश्वर महतो (Jageshwar Mahato) के खिलाफ प्रीलिमनरी इंक्वायरी (PE) दर्ज कर ली है।

सरकार के निर्देश पर उनकी संपत्ति के बारे में गहराई से जांच प्रारंभ कर दी है। साक्ष्य मिलने के बाद ACB सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। जानकारी एकत्र कर ACB उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए भी बुला सकती है।

अधिक संपत्ति अर्जित करने की बात निकली सही

बता दें कि ACB को सूचना मिली थी कि जगेश्वर महतो ने अपने पद पर रहते हुए विभिन्न स्थानों पर संपत्ति अर्जित की है। जब ACB के अधिकारियों ने इस संबंध में RR दर्ज कर गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन शुरू किया, तब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की बात सही निकली।

इसके बाद ACB की ओर से निगरानी मंत्रिमंडल विभाग के पास महतो की संपत्ति की जांच की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद पीई दर्ज की गई।

TAGGED:
Share This Article