रांची: झारखंड के कानूनी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के अपर महाधिवक्ता (एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया है। सचिन कुमार ने इस्तीफा देने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

बताते चलें कि रविवार को राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रोहितश्य रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इस तरह राज्य के कानूनी विभाग में लगातार हो रहे बदलावों ने ध्यान खींचा है।


