झारखंड : … और इस तरह ‘ड्रामेबाजी’ के बाद एक दूजे के हो गए प्रेमी जोड़े, 3 साल पहले ही…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद (Dhanbad) के वासेपुर करीमगंज की प्रेमिका।

अपने मामा के पास बरवा अड्डा के यादवपुर (Yadavpur) में रह रहा प्रेमी रोहित राय उर्फ विकी।

शुरू में बाधा की स्थिति। बाद में ऐसी ड्रामेबाजी (Dramatic) की स्थिति कि दोनों की शादी (Marriage) हो गई।

इस प्रकार परिजनों ने बना लिया बहू

बताया जाता है कि 3 दिन पहले युवती अपने प्रेमी से परेशान होकर स्कूटी से प्रेमी के मामा घर पहुंच गई।

परिजनों ने दुत्कार कर भगा दिया। रास्ते में वह जान देने के लिए सभारी जोरिया में बाइक से कूद गई। उसके सिर में गहरी चोट लगी।

13 जून को वह दोबारा प्रेमी के पास पहुंची और परिजनों से सारा वाकया बताते हुए अपनाने की मिन्नतें की।

इसके बाद परिजन मान गए और उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया।

छोड़ दिया था प्रेमी, फिर हुए एक

बताया जाता है कि मूल रूप से बिहार के बक्सर का रोहित ने तीन साल पहले गुमला में मंदिर में युवती से शादी की थी।

उसके बाद दोनों साथ रहने लगे। गुमला में ही विक्की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

कुछ माह पहले रोहित की नीयत बदल गई और स्वजातीय युवती से शादी करने के लिए युवती को मारपीट कर छोड़ दिया था।

अब दोबारा दोनों एक हो गए हैं। परिवार के लोग भी खुश हैं।

TAGGED:
Share This Article