जयराम महतो की पार्टी JLKM ने जारी की प्रत्याशियों की छठी लिस्ट, हेमंत सोरेन के खिलाफ और रांची से इस प्रत्याशी को….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JLKM Candidate List : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए Jairam Mahto की पार्टी JLKM ने आज गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 7 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने बरहेट सीट से Hemant Soren के खिलाफ थॉमस सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं रांची विधानसभा सीट से पार्टी ने प्रेम नायक को भाजपा के दिग्गज नेता सीपी सिंह और JMM की महुआ माजी के खिलाफ मैदान में उतारा है।

बताते चलें पार्टी ने अब तक 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

JLKM की छठी लिस्ट

विधानसभा सीट         प्रत्याशी का नाम
1. बरहेट (ST)            थॉमस सोरेन
2. पाकुड़                   विकास गोंड
3. रांची                       प्रेम नायक
4. सिमडेगा (ST)         सुमन कुल्लू
5. देवघर (SC)            अंग्रेज दास
6. झरिया               मो. रुस्तम अंसारी
7. खूंटी (ST)             B. अनिल कुमार

Share This Article