


रांची : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के क्रम में प्रथम दिवस स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में प्रवास किया । इस दौरान उन्होंने ज्यूरिख के समीप स्थित लाउटरब्रूनन घाटी का भ्रमण किया तथा प्रसिद्ध स्टॉबबाख जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया। इसकी सुंदरता की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पर्वतों, हरियाली और झरनों से समृद्ध लाउटरब्रूनन की अनुपम प्राकृतिक छटा अत्यंत मनोहारी है। “72 झरनों की घाटी” के नाम से प्रसिद्ध यह क्षेत्र प्रकृति के अद्भुत वैभव का सुंदर उदाहरण है।





