चुनाव से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका! झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने छोड़ा साथ, BJP में हुए शामिल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Manas Sinha Join BJP : झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दल-बदल अब भी जारी है। इसी बीच Congress को एक बहुत बड़ा झटका लगा है।

दरअसल पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष Manas Sinha ने पार्टी से इस्तीफा (Resign) दे दिया है।

इस्तीफे के साथ ही मानस सिन्हा ने आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में असम के CM Himanta Biswa Sharma की उपस्थिति में मानस सिन्हा को BJP में शामिल किया।

बिना किसी शर्त के BJP में आएं मानस सिन्हा

भाजपा में शामिल होने के बाद मानस सिन्हा ने कहा कि ‘मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले 27 सालों से अपना खून-पसीना बहाया है। लेकिन अब मुझे विश्वास हो गया है कि कार्यकर्ताओं का वहां कोई सम्मान नहीं है। मैं PM Narendra Modi से प्रेरित होकर आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में आया हूं।’

Share This Article