झारखंड : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जा रहे भाजपा नेता पर हमला, हाथ टूटा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ है।

बताया जा रहा है कि उन्हें रॉड और डंडे से पीटा गया, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया है। उनके हाथ में तीन जगहों पर फ्रैक्चर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सोपोडेरा निवासी राम सिंह मुंडा मंगलवार की सुबह सात बजे अपने घर से जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा स्थित उनके घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उन पर हमला हो गया।

बाइक पर सवार होकर आये अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई और रॉड और डंडे से उनकी पिटाई कर दी।

मारपीट करने के बाद सभी अपराधी वहां से भाग निकले। घायल राम सिंह मुंडा का खासमहल के जमशेदपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article