झारखंड में यहां मर्यादा को तार-तार कर एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ किया बलात्कार, फिर बहू ने उठाया ये खौफ़नाक कदम

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: जिले के एक गांव में रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ बलात्कार किया। इस घटना से आहत होकर बहू द्वारा बुधवार की रात को आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला चाईबासा से 8 किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना इलाके का बताया जा रहा है।

इस मामले में पति ने भी पत्नी का साथ नहीं दे कर इस मामले को दबाने में अपने पिता का साथ दिया। घटना के बाद से दोनों पिता पुत्र फरार हैं और काम करने आंध्र प्रदेश भाग गए हैं।

क्या है मामला

दीपावली की शाम को नशे में धुत हो कर ससुर ने अपनी 26 वर्षीय बहू के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद ससुर व उसका पुत्र महिला के पति ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी।

घटना के अगले दिन महिला के पति ने उसे मायके खरसावां थाना क्षेत्र के सिलडुंगरी पहुंचा दिया। फिर दोनों पिता-पुत्र कमाने आंध्र प्रदेश चले गए। मानसिक रूप से परेशान महिला ने घटना के कुछ दिनों बाद अपने मायके वालों को इसके बारे में जानकारी दी।

फिर 17 नवंबर को मृतका का भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचा। गांव के मुंडा ने बैठक बुलाई। बैठक में दोनों बाप बेटा नहीं आए। मुंडा ने बताया कि फोन करने पर उनलोगों ने बताया कि वे आंध्र प्रदेश में कमाने आए हैं।

मुंडा ने आरोपी ससुर और बेटे को फोन करके गांव आने को कहा और फिर बैठक करने का निर्णय हुआ। इसी बीच मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला ने रात में ही घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सही से जांच होनी चाहिए।

मानसिक रूप से थी परेशान

बलात्कार के बाद से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही महिला ने ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति आंध्र प्रदेश काम करने चला गया था।

मृतका के भाई का कहना है कि किसी दूसरी औरत से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसके कारण वह उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था। ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने से उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान थी। दोनों पिता पुत्र उसे धमकी भी दे रहे थे। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

Share This Article