रामेश्वर उरांव के सामने आपस में भिड़े झारखंड कांग्रेस के नेता, पकड़ा कॉलर नौबत हाथापाई की आई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब सतह पर आ गई है।

कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सामने ही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता भिड़ गये।

एक दूसरे का कॉलर भी पकड़ लिया। नौबत हाथापाई की भी आ गई।

बताया गया है कि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक हो रही थी।

यह बैठक पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित की गई थी।

लेकिन बैठक में कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी उभरकर सामने आई।झारखंड कांग्रेस की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा और संजय लाल पासवान एवं प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

इस दौरान सभी ने एक दूसरे पर कई टिप्पणियां की और एक दूसरे पर आरोप भी लगाए।

बैठक में हंगामा होते देख कांग्रेस विधायक दल के नेता और सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को कार्यालय के पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव वहां मौजूद थे।

Share This Article