झारखंड

बड़ी ख़बर! झारखंड में ब्लैक फंगस से दो की मौत, दो नये मरीज मिले

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.42 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत

रांची: झारखंड में बुधवार को ब्लैक फंगस से एक की मौत हो गई। जबकि दो नए मरीज मिले हैं। ब्लैक फंगस से अब तक झारखंड में 30 लोगों की मौत हुई है। झारखंड में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 158 है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 98 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 8 मरीज संदिग्ध हैं। वहीं दूसरी ओर ब्लैक फंगस के 81 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 347 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,06,35,714 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.42 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 347 सक्रिय मामलों में से 262 (75.50 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 85 (24.50 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 13 जुलाई को पाॅजिटिविटि दर 0.07 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,46,411 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,120 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

13 जुलाई को वैक्सीन की 1,42,006 डोज लगाई गयी, जिसमें से 86,005 लोगों को पहली डोज एवं 56,001 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

13 जुलाई तक कुल 64,89,159 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 13,50,465 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

राज्य में कोविशील्ड की कुल 2,61,390 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 61,110 वैक्सीन उपलब्ध है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker